Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करणी सेना का ऐलान : अनमोल बिश्नोई पर एक करोड़, तो गोल्डी बरार को मारने पर 51 लाख रुपये
  • राष्ट्रीय

करणी सेना का ऐलान : अनमोल बिश्नोई पर एक करोड़, तो गोल्डी बरार को मारने पर 51 लाख रुपये

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अहमदाबाद (आरएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर नकद पुरस्कार की घोषणा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस के खिलाफ घोषित की गई नकद पुरस्कार राशि देने के फैसले पर आज भी अडिग हैं। राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा। आतंकी लॉरेंस की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम है और आगे भी कायम रहेंगे। अब बारी गैंग की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की। इन आतंकवादियों पर भी नकद पुरस्कार की घोषणा क्षत्रिय करणी सेना द्वारा की जाती है। जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने इनामी राशि की घोषणा करते हुए बताया, अनमोल बिश्नोई पर 1,00,00,000 रुपये- (एक करोड़), गोल्डी बरार पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), रोहित गोदारा पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), संपत नेहरा पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख) और वीरेंद्र चारण पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख)।
राज शेखावत ने आगे कहा, अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों, साजिशकर्ताओं को ठोका जाएगा। आओ योद्धाओं हम क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करें और आतंकवाद तथा भय मुक्त भारतवर्ष हो यह सुनिश्चित करें। मां करणी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसी लडक़े के साथ होटल जाने का अर्थ ये नहीं कि महिला यौन संबंध के लिए तैयार है : हाईकोर्ट
Next: मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.