Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ एडम्स बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने कहा कि हमें आधुनिक युग में संस्कृत भाषा को जन सामान्य की भाषा बनाने के लिए इसकी उपयोगिता पर कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि संस्कृत भाषा समस्त भाषाओं की जननी है। यह भाषा जितनी प्राचीन है उतनी ही वैज्ञानिक और प्रासंगिक है। इसलिए वर्तमान पीढ़ी को संस्कृत भाषा का अध्ययन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सहायक आचार्य प्रकाश जांगी ने कहा कि संस्कृत भाषा में सभी विषयों का समावेश है और इसी में भारत की संस्कृति और सभ्यता निहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा प्रेम प्रकाश ने कहा कि विद्यालय स्तर पर संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। संचालन जिला संयोजक हेम चन्द्र जोशी एवं डॉ कैलाश नयाल ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में श्लोक उच्चारण, आशुभाषण, संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य, संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या एस तिमोथी, सह संयोजिका डॉ दीपा गुप्ता, डॉ धारा बल्लभ पांडेय, जनार्जन तिवारी, डॉ संकर्षण त्रिपाठी, डॉ हिमांशु पंत, सुशील तिवारी, नितिन वर्मा, दीप चंद्र पांडे, ललित मोहन तिवारी, तारा दत्त, राजू महरा, नारायण भट्ट, मनीषा भट्ट, एबी पांडे, नीरू पांडेय, प्रेमा गढ़कोटी, भुवन चंद्र जोशी, इन्द्रा बिष्ट, नितेश काण्डपाल, गिरीश चंद्र पांडे, मनीष जोशी, प्रकाश उप्रेती, संतोष काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भैंस नहलाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा
Next: उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून : सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.