Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • भैंस नहलाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

भैंस नहलाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ग्राम फिरोजपुर बरा में भैंस नहलाने के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों ने पुलभट्टा पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शारूख पुत्र फारूख ग्राम फिरोजपुर बरा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आठ नवंबर को उनका पड़ोसी अली खां पुत्र इसराइल खां उसकी खाली पड़ी जगह में अपनी भैंस नहला रहा था। आरोप है शारूख के विरोध करने पर इसराइल खां, उसके पुत्र मौसम खां और उनके घर की औरतों ने लाठी डंडे से शारूख व उसके घरवालों को पीटा। इधर मौसम खां पुत्र इसराइल खां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी फारुख पुत्र नियामतुल्ला, उसके पुत्र शारुख व उनके घर की महिलाओं ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। जिससे उसका लड़का घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक चालक पर फायर झोंकने के आरोपी पर केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा: दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.