Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन

AltnewsUttarakhand 14/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि संस्कृत भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता का आधार है। वैदिक काल से ही संस्कृत समूचे विश्व का ज्ञान अपने में समाहित किए हुए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही अपनी संस्कृति से भी जुड़ते हैं। इसलिए भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को और भी भव्य रूप दिया जाएगा। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना, समूह गान में श्रीराम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत, समूह नृत्य में राबाइका अल्मोड़ा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट, समूह गान में अटल उत्कृष्ट राबाइका चौखुटिया, आशुभाषण में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा के सोनू शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संचालन जनपद संयोजक हेम चन्द्र जोशी एवं तारा दत्त भट्ट ने किया। इस मौके पर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा प्रेम प्रकाश, प्रधानाचार्या एस तिमोथी, सह संयोजिका दीपा गुप्ता, भुवन चंद्र जोशी, डॉ संकर्षण त्रिपाठी, डॉ बाला दत्त शर्मा, तारा दत्त भट्ट, सुशील तिवारी, प्रकाश उप्रेती, डॉ कैलाश नयाल, ललित मोहन तिवारी, राजू महरा, मनीषा भट्ट, विवेक स्वरूप, जनार्जन तिवारी, मनीष जोशी, नितेश काण्डपाल, संतोष काण्डपाल, चन्द्रकला भट्ट, आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मायके वालों के आने पर बहु का शव छोड़ भागे ससुराली
Next: अल्मोड़ा: ई-रिक्शा में हो रही ओवरलोडिंग पर कौन लेगा जिम्मेदारी?

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.