Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: ई-रिक्शा में हो रही ओवरलोडिंग पर कौन लेगा जिम्मेदारी?
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: ई-रिक्शा में हो रही ओवरलोडिंग पर कौन लेगा जिम्मेदारी?

AltnewsUttarakhand 14/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मरचूला में हुए बस हादसे से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस जगह जगह पर लगातार टैक्सी वाहनों, बसों में ओवरलोडिंग की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्यवाही कर रही है। इसके अलावा पुलिस की यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर भी कार्यवाही लगातार चालू है। लेकिन नगर में ई रिक्शा में ओवरलोडिंग पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है। पुलिस की नाक के नीचे बैटरी चलित ई रिक्शा चालक ओवरलोड कर सवारियां ले जा रहे हैं। 4 से 6 सवारी क्षमता के ये वाहन 8-9 सवारियां ढो रहे हैं। ई रिक्शा वाहन तिपहिया और वजन में हलके वाहन होते हैं जो ओवरलोड में असंतुलित होकर कभी भी पलट सकते हैं। ऐसी स्थिति में जानमाल के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? ई रिक्शा वाहन वर्तमान में नगर के शिखर तिराहे से रघुनाथ सिटी मॉल तक संचालित हो रहे हैं। वहीं शिखर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी खड़े होते हैं और करीब 150 मीटर की दूरी पर जीजीआईसी तिराहे पर भी पुलिस वाले यातायात सँभालते हुए मिलते हैं लेकिन इन ओवरलोड छोटे वाहनों पर किसी की नजर नहीं जाती। यही ध्यान होता तो इस प्रकार ओवरलोडिंग नहीं हो रही होती। पुलिस प्रशासन को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि ओवरलोडिंग या नुकसान सिर्फ बड़े वाहनों में नहीं होता छोटे वाहनों में भी दुर्घटना की सम्भावना होती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
Next: अल्मोड़ा में गरजे 11 जनपदों के सरपंच, कहा- नहीं होने देंगे वन पंचायतों का विलय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.