Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिसेज इंडिया सेमीफाइनिलस्ट बनीं दून की पायल
  • देहरादून

मिसेज इंडिया सेमीफाइनिलस्ट बनीं दून की पायल

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उदयपुर राजस्थान में अपने सौंदर्य का जलवा बिखरेती हुई देहरादून की पायल कुकरेती जोशी मार्वलस मिसेज इंडिया की सेमीफाइनिलस्ट रहीं। बनीं। उदयपुर में गत दिनों हुए आयोजन में वह इस प्रतियोगिता के शीर्ष तक पहुंची। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति, परिजनों और दोस्तों को दिया है। शुरू से ही मॉडलिंग में रूचि रखने वाली पायल ने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी प्रतिभा को साबित किया। एजुकेटर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के तौर पर अपनी प्रतिभा को साबित कर चुकी पायल ने बताया कि पति लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशु जोशी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में हमेशा सहयोग किया। माडलिंग और सौंदर्य प्रतिस्पर्धाओं का उनका यह सफर आगे भी जारी रहेगा। मॉडलिंग के इस सफर में पहली मिसेज इंडिया डॉ. अदिति गोवारिकर ने उन्हें पर्सनल ट्रेनिंग दी। जबकि सुपर माडल मियोनिका चटर्जी ने उन्हें रैंप वॉक की ट्रेनिंग दी। बतौर जज फिल्म अभिनेत्री नीलम और उदयपुर की रानी की मौजूदगी में सेमीफानल में पायल ने खूबसूरती और स्मार्टनेस को साबित किया। दून में पायल की शिक्षा एफआरआई केंद्रीय विद्यालय, डीएवी कालेज में हुई। फिलहाल वह अपने दो बच्चों, पति और मां के साथ दिल्ली में रह रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीबीआई से स्टील फैक्ट्रियों में बिजली चोरी जांच की मांग
Next: काशीपुर में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.