Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसी ने किया धरना प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसी ने किया धरना प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 18/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसी ने धरना प्रदर्शन किया। साथ हो बिजली का बिल भी पूर्व की भांति दो माह में ही देने की मांग की है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आवास विकास स्थित ईई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा काशीपुर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने की योजना तैयार की गई है। जिसका आम जनता व कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही जो विद्युत मीटर बिल प्रत्येक माह आ रहे हैं। वह भी पूर्व की भांति दो माह में ही दिए जाएं। ताकि फिक्स चार्ज का जो अतिरिक्त भार आम जनता पर आया है, वह ना पड़े। उन्होंने इस योजना को तुगलकी फरमान बताया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि इस निर्णय से उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचेगा। जबकि गरीब, असहाय, मध्यम वर्ग की जनता पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा। नगर क्षेत्र में हाई टेंशन की लाइनों को हटाने की भी मांग की है। इस दौरान संदीप सहगल, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, अरुण चौहान,राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, इरशाद गुड्डू समेत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शैक्षिक भ्रमण में भूगोल के छात्रों ने सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन एवं आर्थिकी को समझा
Next: कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.