Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • विरोध के चलते पैमाइश करने पहुंची टीम बैरंग लौटी
  • ऊधम सिंह नगर

विरोध के चलते पैमाइश करने पहुंची टीम बैरंग लौटी

AltnewsUttarakhand 20/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  अमृतपुर पट्टी में श्मशान घाट रोड पर बुधवार को निजी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को विरोध के चलते लौटना पड़ा। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए। वहीं, तहसीलदार दोबारा भूमि की पैमाइश कराने की बात कह रही हैं। बता दें कि काशीपुर रोड निवासी भाजपा नेता कमल चौहान ने पूर्व में एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर भूमि की पैमाइश कराने की मांग की थी। एसडीएम ने पैमाइश के लिए तहसीलदार को आदेश दिए थे। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम अमृतपुर पट्टी में श्मशान घाट रोड पर भूमि की पैमाइश के लिए पहुंची थी। इससे पहले टीम भूमि की पैमाइश करती दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरे पक्ष के व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत का कहना है कि संपूर्ण जमीन उनकी दादलाई है। उन्होंने कहा कि कमल चौहान को जमीन खरीदने से पहले मौके पर जमीन को देखना चाहिए था। उनकी भी मौके पर जमीन कम है। अगर वह पैमाइश कराना चाहते हैं तो पूरी अमृतपुर पट्टी की नापजोख कराएं। वहीं, कमल चौहान का कहना है कि खसरा संख्या 244 ख, जिसका रकबा लगभग 3.98 बीघा बैठता है। उनकी रजिस्टर्ड भूमि है। उन्होंने वर्ष 2011 में इसे खरीदा था। आरोप लगाया कि उनकी भूमि को कालोनी काट रहे लोगों ने कब्जा लिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने पैमाइश करनी चाही, लेकिन दूसरे पक्ष ने पैमाइश नहीं करने दी। बताया कि वह पुनः एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। तहसीलदार शुभांगनी ने बताया कि अमृतपुर पट्टी में पैमाइश के लिए टीम गई थी। कुछ लोगों ने विरोध किया है। मामले में पुन: आदेश मिलने पर पैमाइश कार्य किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अहंकारी भाजपा को सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता: आर्य
Next: दिल्ली में सांस लेने लायक नहीं हवा, वायु प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी में दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.