Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चाइल्ड राइट्स सप्ताह के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

चाइल्ड राइट्स सप्ताह के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित

AltnewsUttarakhand 22/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  इंडियन यूथ फोरम उत्तराखंड के द्वारा चाइल्ड राइट्स सप्ताह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक गोष्ठी जीजीआईसी बाड़ेछीना व जीआईसी बाड़ेछीना में की गई जिसमें बच्चों को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई तथा साथ ही उनकी सुरक्षा से संबंधित पॉक्सो और 1098 और साथ ही बाल श्रम और बाल विवाह के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान भारत के बच्चों के संरक्षण को लेकर जो भी यूएनसीआरसी की जो गाइडलाइन है उसकी जानकारी दी गई और जीआईसी बाड़ेछीना में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना ने किया और दोनों विद्यालयों में लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें छात्र छात्राओं ने संवाद भी किया गया। गोष्ठी में इंडियन यूथ फोरम की नेशनल कन्वीनर भारती पांडे ने कहा कि भविष्य में हम लोग एक वर्कशॉप का आयोजन करेंगे जिसमें चाइल्ड राइट्स को गहराई से समझा जाए और बच्चों के साथ होने वाली हिंसाएं चाहे वह घरेलू हिंसा हो, यौन उत्पीड़न हो उनकी जानकारी दी गई और साथ ही गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई। गोष्ठी में बाल श्रम व बाल भिक्षा वृत्ति से संबंधित बात भी की गई जिसमें माई भारत के लोग भी उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन माई भारत की वॉलिंटियर भावना पांडे ने किया तथा आईवाईएफ के सदस्य दीपांशु पांडे, ममता बिष्ट और बाड़ेछीना के शिक्षक राजीव शुक्ला व अन्य शिक्षक साथी भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत का प्रचार-प्रसार कर रहे संस्कृत अकादमी और विश्वविद्यालय: कौशिक
Next: गदरपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.