Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

AltnewsUttarakhand 22/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गदरपुर के सकैनिया विकासखंड में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जल संस्थान व पेयजल निगम का कोई नुमाइंदा नहीं पंहुचने पर उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अंतर्गत मझरा झुन्नी में पेयजल की समस्या, बिजली बिल माफ करने, आवास के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को अन्यत्र स्थानांतरित करने, जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने, विद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण, सिंचाई नहरों की सफाई कराने की मांग करते हुए शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं आने का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में समस्याओं से संबंधित 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में तहसीलदार लीना चन्द्रा, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रभारी खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण, सिंचाई, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के कार्यक्रम में न पहुंचने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन‌का स्पष्टिकरण लिए जाने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चाइल्ड राइट्स सप्ताह के उपलक्ष्य में गोष्ठी आयोजित
Next: बाराकोली रेंजर के खिलाफ वन कर्मियों ने खोला मोर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.