Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी पर कथित प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का खतना करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी पर कथित प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का खतना करने का आरोप

AltnewsUttarakhand 24/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। पत्नी पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का खतना करने का आरोप है। मामले में पीड़ित पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बलरामपुर यूपी हाल नगर निवासी एक युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि दस साल पूर्व उसने दूसरी समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। परिवार वालों के नहीं मामने पर वे लुधियाना पंजाब चले गए। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ, जोकि वर्तमान में 8 साल का है। करीब चार साल पूर्व अच्छे भविष्य की तलाश में रोजी-रोटी के लिए रुद्रपुर आए थे। यहां प्रीत विहार निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दो माह पूर्व पत्नी ने उसे उसका धर्म अपनाने के लिए कहा। इसका विरोध करने पर एक माह पहले पत्नी बेटे को लेकर प्रेमी के घर चली गई। आरोप है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उनके बेटे का खतना भी करा दिया है। आरोप है कि उनको एक सप्ताह के अंदर रुद्रपुर से नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत लेकर वह रम्पुरा चौकी पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल मनोज रातूड़ी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर में आग लगाई
Next: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 116वां संस्करण सुना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.