Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सड़क हादसे रोकने पर पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सड़क हादसे रोकने पर पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 25/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सड़क हादसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ऋषिकेश में हुए सड़क हादसे में राज्य निर्माण आंदोलन के जुझारू योद्धा त्रिवेंद्र सिंह पंवार का निधन हो गया। उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष और जनहित के मसलों पर हमेशा मुखर रहने वाले त्रिपेंद्र पंवार की मृत्यु ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।
धस्माना ने कहा कि इस एक घटना ने उत्तराखंड की जमीनी राजनीति और सरोकारों से जुड़े एक आंदोलनकारी को समाज से छीन लिया है। यह हादसा केवल व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक चेतावनी है कि हमारी सड़कों पर कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कहा कि प्रदेश में सड़क हादसे अब हत्या का पर्याय बन चुके हैं। यह सरकार और पुलिस की बड़ी नाकामी है। जिसके कारण निर्दोष लोग लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। हर हादसे के बाद केवल आश्वासन मिलते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। सिस्टम की इस लापरवाही का खामियाजा प्रदेश वासियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। कहा कि सरकार तत्काल सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए। हादसों को रोकने को केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि सख्त नीतियों और उनके कड़ाई से पालन की आवश्यकता है।

पंवार के निधन पर दुख जताया  :  महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष और उत्तराखंड आंदोलन के जाने-माने चेहरे त्रिवेंद्र पंवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंवार ने राज्य आंदोलन की अगवा रहे। उनके निधन से वैभवशाली और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिकल्पना को धक्का पहुंचा है।

आप ने भी दी श्रद्धांजलि  :  आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक जताया। कहा कि आज प्रदेश ने राज्य आंदोलन में अग्रणी रह कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान आंदोलनकारी को खो दिया है। कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन को लेकर संसद में पर्चे फेंक कर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। उनका ये कदम उत्तराखंड राज्य निर्माण में मील का पत्थर साबित हुआ।

कर्मचारी संगठनों ने भी दी श्रद्धांजलि  :  उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने भी उक्रांद नेता त्रिवेंद्र पंवार के निधन पर शोक जताया। अध्यक्ष आरएस ऐरी, महामंत्री अशोकराज उनियाल और संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके निधन से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के असल मुद्दों को उठाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। संगठन ने श्रद्धांजलि दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर के बाहर टहल रही युवती से पड़ोसी युवकों ने की छेड़छाड़
Next: दून में 30 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा के काम शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.