Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में 30 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा के काम शुरू
  • देहरादून

दून में 30 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा के काम शुरू

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून में बढ़ते हादसों के बीच 30 लाख रुपये में सड़क सुरक्षा के काम शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत ओएनजीसी चौक से की गई है। जहां पर सड़क हादसे में छह युवाओं की जान चली गई थी। यहां चौक पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। शहर में बाकी स्थानों पर भी यह काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस और पीडब्ल्यूडी के साथ ही समिति से जुड़े पदाधिकारियों से हादसों को रोकने के लिए सुझाव मांगे थे। इन सुझावों के आधार पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर थ्री डी स्पीड ब्रेकर के साथ ही चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग बनाने  का काम शुरू कर दिया है। साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने 30 लाख रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों को मानकों के अनुरूप सड़कों को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी चौक पर ब्रेकर बनने के बाद वाहनों की रफ्तार कम होने लगी है, इसी तरह के ब्रेकर दूसरे दुर्घटना संबंधित स्थानों पर भी बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे रोकने पर पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस
Next: मकान बेचने की डील कर हड़प लिए दस लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.