Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • देर रात सितारगंज पहुंचे एसएसपी, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की
  • ऊधम सिंह नगर

देर रात सितारगंज पहुंचे एसएसपी, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की

AltnewsUttarakhand 29/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसएसपी मणिकांत मिश्रा गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अचानक कोतवाली पहुंच गए। करीब ढाई घंटे तक कोतवाली में रहकर बारीकी से निरीक्षण कर प्रत्येक एसआई की लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि गश्त से लेकर अभियोगों की जानकारी ली। उन्होंने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने को निर्देशित किया। गुरुवार देर रात निरीक्षण को सितारगंज कोतवाली पहुंचे एसएसपी ने सभी उपनिरीक्षकों से अभियोगों की जानकारी लेते हुए समस्त विवेचना अधिकारियों को विवेचना में गहनता से तथ्यों की जानकारी करने, साक्ष्यों को इकट्ठा करने, पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही आरोपियों को सजा की दिशा में सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में गंभीरतापूर्वक तत्काल कार्रवाई करने के साथ जमीनी मामलों में हर स्तर से कागजी कार्रवाई करने, धोखाधड़ी वाले प्रकरण में मुख्य अभियुक्त तक पहुंचने संबंधी पूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनी मामलों में आपराधिक घटनाएं सामने आती हैं, उन पर भी तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। एसएसपी मिश्रा ने कहा कि विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। आईलेट्स सेंटर व संचालकों का भौतिक रूप से सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि धोखाधड़ी करके विदेश भेजने वाले आईलेट्स सेंटर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। यहां सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू समेत समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 100 मीटर दौड़ में दिव्या, 600 मीटर में दिया ने पाया पहला स्थान
Next: स्प्रिंकलर पाइपलाइन सेट की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.