Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सुल्तानपुर पट्टी में दो धार्मिक स्थलों के अभिलेख जांचे
  • ऊधम सिंह नगर

सुल्तानपुर पट्टी में दो धार्मिक स्थलों के अभिलेख जांचे

AltnewsUttarakhand 04/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  सुल्तानपुर पट्टी स्थित दो धार्मिक स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम की ओर से गठित की गई राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने बुधवार को मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान टीम को संबंधित कमेटी सदस्यों की ओर से दिखाए गए दस्तावेज अपूर्ण मिले। इसपर दोनों धार्मिक स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कमेटी मेंबरों को तुरंत पूर्ण अभिलेख करने के निर्देश दिए। कुछ पहले बेनाम एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा था। इसपर एसडीएम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन अधिकारियों की टीम गठित की। सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित दो धार्मिक स्थलों को अवैध बताया था तथा इसकी जांच की मांग की थी। साथ ही कहा था कि यहां अवैध निर्माण चल रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार अक्षय भट्ट के नतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाते हुए आरोप की जांच करने और रिपोर्ट देने को कहा था। बुधवार को तहसीलदार अक्षय भट्ट टीम और फोर्स के साथ आदर्श नगर पहुंचे। जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों से मिलकर अभिलेखों को देखा। बकौल तहसीलदार दोनों ही धार्मिक स्थलों के अभिलेख अपूर्ण मिले। उन्हें पूर्ण करने को बोला गया। उन्होंने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित की जाएगी। किसी को अगर आपत्ति है तो वह एसडीएम से जाकर मिल सकता है और जानकारी ले सकता है। इधर लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थानों के लिए भूमि दान में दी गई है। वहीं जब तहसीलदार ने दाननामा जांचा तो वह रजिस्टर्ड नहीं मिला। जांच के दौरान कई लोग मौजूद रहे।
—
एसडीएम के निर्देश पर टीम गठित की थी। निरीक्षण किया गया, साक्ष्य लिए गए जो पूर्ण नहीं थे। इन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पहले जो अभिलेख अपूर्ण हैं उनको पूरा किया जाए, उसके पूरा नहीं होने पर यहां कोई भी धार्मिक कार्य या निर्माण कार्य न करें।     -अक्षय भट्ट, तहसीलदार बाजपुर।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईवे पर 4 ब्लैक स्पॉट और 50 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित
Next: बहुउद्देशीय भवन सफाई को स्टेडियम को मिली दो लाख की मशीन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.