Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • धनौरी में युवती ने लगाई गंग नहर में छलांग
  • हरिद्वार

धनौरी में युवती ने लगाई गंग नहर में छलांग

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  धनौरी में एक अज्ञात युवती ने गंग नहर में छलांग लगा दी। जिसको बचाने के लिए एक युवक ने भी गंग नहर में छलांग लगा दी। हालांकि युवती पानी के तेज बहाव में लापता हो गई। जबकि युवती को बचाने के लिए गंग नहर में कूदे युवक की जान भी आफत में पड़ गई। वह भी डूबने लगा। ये देख आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक की जान बचाई। ये घटना गुरुवार की है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से घटना की जानकारी ले रही है। वहीं नहर में डूबने से बचे युवक ने अपना नाम अरुण निवासी नागल थाना कलियर बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अज्ञात लड़की को डूबता देख गंग नहर में कूदा था । जिसकी खुद की जान आफत में आ गई थी। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि एक युवक द्वारा युवती की गंग नहर में छलांग लगाने की सूचना दी थी। जल पुलिस के जवान युवती की तलाश में जुटे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ढाबे के पास खड़े ट्रकों से बैटरी और कीमती सामान चोरी
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 6.83 लाख की अवैध शराब, 02 गिरफ्तार 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.