Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 6.83 लाख की अवैध शराब, 02 गिरफ्तार 
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 6.83 लाख की अवैध शराब, 02 गिरफ्तार 

AltnewsUttarakhand 06/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को अवैध शराब का जखीरा बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर 6.83 लाख की अवैध शराब बरामद कर 02 को गिरफ्तार किया है और अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान जमराड़ी बैण्ड से लगभग 2 किमी पहले पुल के पास वाहन संख्या- यूके01 सीए-0102 पिकप को रोककर चेक किया गया तो वाहन में सवार जीवन कुमार व ललित आगरी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 85 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। अवैध शराब बरामद होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकप को सीज किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना धौलछीना में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जीवन कुमार (40 वर्ष) पुत्र प्रकाश चन्द्र उर्फ प्रकाश राम निवासी बिलौना थाना व जिला बागेश्वर तथा ललित आगरी (20 वर्ष) पुत्र रमेश आगरी निवासी एठाड़ भराड़ी कपकोट बागेश्वर बताया। बरामद शराब की कीमत 6.83 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई विजय नेगी, एएसआई गोकुल प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, रवि कुमार, होमगार्ड सुनील दत्त व एसओजी से कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनौरी में युवती ने लगाई गंग नहर में छलांग
Next: कांग्रेस के नगर निकाय चुनाव अल्मोड़ा प्रभारी ने ली बैठक, टिकट के लिए इतनों ने पेश की दावेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.