Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ढाबे के पास खड़े ट्रकों से बैटरी और कीमती सामान चोरी
  • हरिद्वार

ढाबे के पास खड़े ट्रकों से बैटरी और कीमती सामान चोरी

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़े दो ट्रकों से चोरों ने बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने कस्बे के मेन बाजार में लगे नगर पालिका के फ्रीजर से भी कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव के पास दो ट्रक चालक शिव गौरी ढाबे पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। बुधवार की देर रात को ही चोरों ने ढाबे के पास ही खड़े दोनों ट्रकों से बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को स्टार्ट करने का प्रयास किया तो उनसे बैटरी व अन्य कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद पीड़ित ट्रक चालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं कस्बे के सराफा बाजार में लगे नगर पालिका के फ्रीजर से भी चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब आसपास के लोग प्याऊ से पानी लेने पहुंचे तो उसमें से कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दो सगे भाईयों की मौत
Next: धनौरी में युवती ने लगाई गंग नहर में छलांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.