Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण
  • हरिद्वार

शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)। नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में अटल चौक के पास स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से होगा। सोमवार को पालिका के निवर्तमान सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पार्क के सौंदर्यीकरण काम का मुहुर्त पूजन कर शुभारंभ किया। नगर पालिका के वार्ड चार मुख्य मार्ग पर अटल चौक के सामने आर क्लस्टर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ ने बताया कि लंबे समय से पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग लोग कर रहे थे। लोगों की मांग के बाद विधायक आदेश चौहान ने पार्क के सौंदर्यीकरण का काम हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को प्रस्तावित किया। करीब 1.50 करोड की लागत से बनने वाले पार्क में अत्याधुनिक फाउंटेन, डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएगी। सुरक्षा दीवार निर्माण सहित पार्क के भीतर लोगों की सैर के लिए पैदल पथ का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए झूले, ओपन जिम आदि लगाए जाएंगे। शुभारंभ के मौके पर निवर्तमान सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री संदीप राठी, मंत्री अविनाश रोहेला, मीडिया सहसंयोजक गौरव पुंडीर, महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी रंजीता झा, रविंद्र कुमार, राकेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, नरेश चंद शर्मा, अशोक उपाध्याय, ए एन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के यात्री ने की खुदकुशी
Next: बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं हाईवे पर दौड़ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.