Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा डीएम आलोक कुमार पांडे को सम्मानित करेंगे पिथौरागढ़वासी
  • अल्मोड़ा
  • पिथौरागढ़

अल्मोड़ा डीएम आलोक कुमार पांडे को सम्मानित करेंगे पिथौरागढ़वासी

AltnewsUttarakhand 13/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के जिलाधिकारी को जल्द ही पिथौरागढ़ के लोग सम्मानित करने आने वाले हैं। उत्तराखंड बचाओ संघर्ष समिति ने अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को रखने के लिए किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना की। इसके लिए समिति अल्मोड़ा के डीएम को सम्मानित करेगी। समिति ने इस प्रयोग को राज्य के 12 जनपदों में लागू करने के लिए सरकार से एसओपी जारी करने की मांग की है। समिति के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि राज्य में खनिज न्यास की धनराशि से पैदल मार्गों, सीसी व खड़ंजों का ही निर्माण किया जा रहा है। वहीं अल्मोड़ा के डीएम आलोक पांडेय ने खनिज न्यास से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की है। जो एक सराहनीय पहल है। इससे विद्यालयों व विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी से नहीं जूझना होगा। बता दें कि अल्मोड़ा डीएम ने खनन न्यास निधि से जिले के सरकारी स्कूलों में दो सौ से अधिक शिक्षकों की तैनाती कराई है। डीएम की इस पहल से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। जिले में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे थे। मर्तोलिया ने कहा कि अल्मोड़ा के डीएम की यह पहल पलायन को रोकने में भी मददगार होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीपी नगर मे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करेगी कमेटी
Next: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.