Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • रंजिश में भाजपा नेता पर हमला, सिर में आए पांच टांके
  • ऊधम सिंह नगर

रंजिश में भाजपा नेता पर हमला, सिर में आए पांच टांके

AltnewsUttarakhand 15/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ट्रांजिट कैंप में शनिवार रात रंजिश के चलते कुछ युवकों ने घात लगाकर भाजपा नेता गिरीश राठौर पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं। घटना के दौरान कुछ दूरी पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, इसके बावजूद आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार को उनके बेटे ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवनगर वार्ड 8 निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पिता गिरीश राठौर को शिवनगर निवासी एक युवक ने घर पर बुलाया था। इस पर उनके पिता थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस कर्मियों के साथ युवक के घर के पास पहुंचे। इस दौरान पहले से ही 10 से 12 युवक रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि युवकों ने पुलिस कर्मियों के सामने ही उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल दिया। पुलिस कर्मियों और उनके बीच कुछ दूरी का फासला होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके पिता के सिर में पांच टांके आए हैं। घायल गिरीश राठौर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हैं। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामले में उनको तहरीर मिल गई है। जांच में पता चला है कि जमीन की रंजिश के चलते आरोपियों ने भाजपा नेता पर हमला किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शुभंकर की भव्य लॉन्चिंग, योग और मलखंभ भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा
Next: विजय दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.