Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • एनयूजे की नैनीताल इकाई चुनाव में खोलिया अध्यक्ष एवं भट्ट महासचिव निर्वाचित
  • नैनीताल

एनयूजे की नैनीताल इकाई चुनाव में खोलिया अध्यक्ष एवं भट्ट महासचिव निर्वाचित

AltnewsUttarakhand 16/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार धर्मानन्द खोलिया को जिलाध्यक्ष एवं ईश्वरी दत्त भट्ट को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में सात अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है। जिसमें मोहन सिंह कार्की को संरक्षक, हेम लोहनी कोषाध्यक्ष, मनोज जोशी एवं शंकर फुलारा उपाध्यक्ष, अरशद अली एवं सुरेश उपाध्याय को सचिव, तथा दानसिंह लोधियाल को सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री बनाया गया है। भुजान स्थित एक वैंकटहॉल में नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी की अध्यक्षता में जिले के पुनर्गठन के लिए आयोजित जनपदस्तरीय बैठक में इन पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। इसके साथ ही जनपद की हल्द्वानी और लालकुआं सहित सभी इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। जिला इकाई की गठन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगरीय इकाइयों का चुनाव कराया जायेगा। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष संदीप पाण्डे, सचिव गोपालदत्त गुरूरानी, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष दरवान सिंह रावत, नैनीताल की निवर्तमान जिलाध्यक्ष दया जोशी, महासचिव पूरन रूवाली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त भट्ट एवं राजकुमार केसरवानी सहित संदीप महरा, कपिल परगांई आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ पर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित
Next: मानकों के जरिए विज्ञान को साधने पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.