Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • लगातार हो रही चोरियों को लेकर बाजार चौकी में किया प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

लगातार हो रही चोरियों को लेकर बाजार चौकी में किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 20/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सुभाष कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को बाजार चौकी में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लगातार लोगों के घर में चोरियां होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को सुभाष कॉलोनी के लोग बाजार चौकी में एकत्र हुए। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में नशे के अवैध धंधे ने पैर पसार लिए हैं। आरोप है कि इसके चलते कई युवक उनके क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। एक माह में पांच घरों में चोरी हो चुकी है। चोरों ने उनके घर से मोबाइल, जेवरात और नकदी चोरी की है। आरोप है कि पीड़ितों ने कई बार बाजार चौकी में आकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया और दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप भी किया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस से चोरी हुआ सामान वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष अजय पाल, मदन पाल, प्रेम पांडे, रवि, रावेत्री, हर देवी, अनु, उर्मिला, वीरूपाल, नानू मौर्य और आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Next: देहरादून में अवैध हुक्का बार के संचालन पर लगे रोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.