Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आजीविका मिशन से गांवों में मिलेगा बीमा का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आजीविका मिशन से गांवों में मिलेगा बीमा का लाभ

AltnewsUttarakhand 20/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के ग्रामीणों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने, सुरक्षा प्रदान करने को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) बीमा कराएगा। इसके लिए यूएसआरएलएम ने अवीवा इंडिया के साथ करार किया है। अवीवा इंडिया के साथ हुए करार के दौरान यूएसआरएलएम के सीईओ आईएएस मनुज गोयल ने बताया कि उत्तराखंड के ग्रामीण परिवारों को सशक्त करने की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और बैकिंग सखियों को बीमा वाहक और वेलनेस एडवाइजर के रूप में प्रशिक्षण देते हुए अवसर प्रदान किए जाएंगे। अवीवा इंडिया उन्हें अपनी आजीविका में सुधार के साथ साथ अपने समुदायों में सार्थक योगदान में भी सक्षम बनाएगी। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर ग्रामीण परिवार बीमा के माध्यम से वित्तीय रूप से सुरक्षित बने। इससे सही अर्थों में उनका जीवन समृद्ध होगा और गांवों में सुधार आएगा। कहा कि आसानी से पहुंच में आने वाले किफायती बीमा उत्पादों को विकसित करने पर भी फोकस किया जाएगा। ताकि ग्रामीण आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। अवीवा इंडिया के सीईओ, एमडी असित रथ ने कहा, “यूएसआरएलएम के साथ यह साझेदारी जागरूकता बढ़ाने, पहुंच बढ़ाने और उत्तराखंड के लोगों के लिए किफायती बीमा समाधान उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जमीनी स्तर पर बीमा वाहक के रूप में महिलाओं को नियुक्त करके, उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। राज्य में बीमा की उपलब्धता को बढ़ाया जाएगा। इसके माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गुणवत्तापूर्ण बीमा उत्पादों तक लोगों की बेहतर पहुंच हो। उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जाधारी के घर से काम वाली चुरा ले गई गहने
Next: कांग्रेस ने दी सरकार के खिलाफ सामूहिक उपवास की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.