Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया अल्मोड़ा में द हंस फाउंडेशन एवं वन विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से समस्त विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को वनों में लगने वाली आग एवं उसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन विभाग से वन दरोगा, वन बीट अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात कला संगम समिति के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि अगर जंगल ऐसे ही जलते रहेंगे तो एक दिन धरती पर जीवन समाप्त हो जाएगा। कलाकारों ने वन्य जीव संरक्षण, वनाग्नि को रोकने हेतु नुक्कड नाटक के माध्यम से संदेश दिया। वन दरोगा नीरू गुप्ता द्वारा चिपको आंदोलन की याद दिलाकर वृक्षों को वनाग्नि से बचाने को कहा। वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने वनाग्नि को रोकने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया, साथ ही वनाग्नि में कमी लाने के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। राजस्व ग्राम चौसली व दूलागांव में जन समुदाय के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम कराया गया। जिसमे कलाकारों द्वारा हास्य व्यंग्य के माध्यम से ग्रामीणों का ध्यान वनाग्नि की ओर आकर्षित किया व वनों को आग से बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन से ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत, मोटिवेटर शंकर कुमार, दीपक ओली और करन कांडपाल उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
Next: उज्जवल स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.