Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उज्जवल स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य
  • अल्मोड़ा

उज्जवल स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सहायक प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना संदीप सिंह ने बताया कि विकासखण्ड हवालबाग में उज्ज्वल स्वायत्त सहकारिता, धामस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उज्जवल स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सहकारिता द्वारा 67.27 लाख का व्यवसाय किया गया है। जिसमें सहकारिता सदस्यों को 5.74 लाख का लाभ प्राप्त हुआ है। सहकारिता सदस्यों द्वारा स्थापना वर्ष 2016 से अभी तक का व्यवसाय कुल 9.50 करोड़ का किया जा चुका है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहकारिता की महिला सदस्यों के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उनके द्वारा सहकारिता की प्रत्येक महिला को लखपति दीदी की श्रेणी में आने हेतु सुझाव दिया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि यदि कोई महिला किसी भी प्रकार का एकल उद्यम करना चाहती है तो उसके लिए परियोजना से सहयोग प्राप्त कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त रीप टीम को निर्देशित किया गया कि सहकारिता सदस्यों की जरूरत के अनुसार किसी भी क्षेत्र में उद्यम करने हेतु किसी भी प्रकार के प्रशिक्षणों की आवश्यकता होती है तो वह सहकारिता सदस्यों को प्रदान की जाये। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहकारिता की सक्रिय महिला लाभार्थियों को कुल रू0 320215 (रू0 तीन लाख बीस हजार दो सौ पन्द्रह मात्र) की धनराशि के चैक लाभांश के रूप में वितरित किए। यहां सहायक खण्ड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, जिला परियोजना प्रबन्धक राजेश कुमार मठपाल एवं जिला रीप टीम, ब्लाॅक रीप टीम तथा अन्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन सहायक प्रबंधन-संस्थाएं व समापन संदीप सिंह द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को किया जागरूक
Next: बरसाती नदी को बनाया गया डंपिंग यार्ड, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा प्रभाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.