Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सैनिक संघर्ष समिति निकाय चुनावों में दावेदारी करेगी
  • देहरादून

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति निकाय चुनावों में दावेदारी करेगी

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति आगामी निकाय चुनावों में दावेदारी करेगी। बुधवार को बैल रोड क्लेमेनटाउन में हुई बैठक में समिति ने ओआरओपी की विसंगतियों, ईसीएचएस आदि मुद्दों पर संघर्ष का निर्णय लिया है। अध्यक्ष कैप्टन (सेनि) आलम सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम शहीद हुए पांच जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कोषाध्यक्ष कैप्टन (सेनि) विजय सिंह रावत ने समिति का आय-व्यय का ब्योरा रखा। सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत और सुबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल ने पूर्व सैनिकों के लिए भी चुनावों में आरक्षित सीट करने की मांग की। सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत ने कहा कि समिति पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही है। संयोजक जयपाल सिंह रावत ने कहा कि छावनी परिषद् क्लेमेनटाउन में चुनाव न होने और छावनी परिषद् भंग होने के कारण विकास कार्य ठप है। अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि क्लेमेनटाउन छावनी क्षेत्र तक एक सिटी बस चलती थी जो सेना ने बंद कर दिया है। यदि पोली क्लीनिक क्लेमेनटाउन में खुलता है तो बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आने जाने में काफी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटीन, स्टे हेड क्वार्टर, सैनिक अस्पताल, छावनी परिषद् कार्यालय, अस्पताल सभी यहीं हैं। इससे आम जन को भी मुश्मिलों का सामना करना पड़ेगा। मौके पर कैप्टन (सेनि) अशोक लिम्बु , कैप्टन विजय सिंह रावत, सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, सुबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल, सुबेदार मेजर वाचस्पति विडालिया, सुबेदार गोबिंद सिंह रावत, नायब सुबेदार लक्ष्मन सिंह रावत, कैप्टन अमर सिंह, सुबेदार ब्रिज मोहन सिंह भण्डारी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपीसीएल में 82 प्रतिशत से अधिक हुआ डिजिटल भुगतान
Next: वाजपेयी सभी राजनैतिक दलों के आदर्श और प्रेरणाश्रोत: गणेश जोशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.