Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिना अनुमति नहीं होगा कोई राजनीतिक कार्यक्रम
  • ऊधम सिंह नगर

बिना अनुमति नहीं होगा कोई राजनीतिक कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 25/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अमृता शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और राजनैतिक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने राजनीतिक पार्टी के नेताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। एसडीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अदेय प्रमाण पत्र के लिए काउंटर बनाने और उसमें कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीएम ने बाजपुर सीओ को तीन उड़न दस्ता टीमों का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने कहा कि यदि किसी को किसी व्यक्ति से कोई शिकायत व समस्या है तो वह उसकी अधिकारियों से शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने विभिन्न पार्टी के नेताओं का एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने और बिना अनुमति के कोई भी राजनैतिक कार्यक्रम न करने की बात कही। बैठक में सीओ विभव सैनी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, सीओ चकबंदी प्रदीप गर्ग, बीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट, ईओ मनोज दास, ईओ गीता चौधरी, कैलाश शर्मा, बिट्टू चौहान, राजेन्द्र बेदी, सूरज सागर, निसार अहमद, अकरम पठान, सुशील वर्मा, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश
Next: पशु क्रूरता के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.