Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ भाजपा में उठने लगे बगावत के स्वर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ भाजपा में उठने लगे बगावत के स्वर

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर की सीट ओबीसी आरक्षित है। रविवार को भाजपा ने नगर निगम के दावेदारों की सूची जारी की। भाजपा ने अल्मोड़ा नगर निगम से मेयर के लिए अजय वर्मा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अजय को प्रत्याशी घोषित करने के बाद बगावत के सुर उभरने लगे हैं। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने निर्दलीय के रूप में दावेदारी का पोस्ट सोशल मीडिया में डाला है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर मनोज वर्मा ने सबसे ऊपर पार्टी का सताया हुआ भी लिखा है। मनोज वर्मा ने भी भी मेयर के लिए पार्टी से दावेदारी की थी। टिकट नहीं मिलने पर मनोज वर्मा ने बगावत का रुख अपनाया है। मनोज वर्मा पूर्व में अल्मोड़ा पालिका में सभासद रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष और नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। अब देखना होगा कि मनोज की बगावत पर पार्टी की क्या प्रतिक्रिया रहती है, पार्टी मनोज को मनाने में कामयाब रहती है या फिर मनोज निर्दलीय के रूप में पक्की दावेदारी करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर गर्भवती से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: घर में फटा गैस सिलेंडर, 4 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.