Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घर में फटा गैस सिलेंडर, 4 घायल
  • अल्मोड़ा

घर में फटा गैस सिलेंडर, 4 घायल

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   स्याल्दे क्षेत्र के मल्ला महरौली गांव में शनिवार रात करीब 8:45 बजे रसोई गैस के सिलिंडर में विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को डोली के सहारे करीब ढाई किलोमीटर तक मुख्य मार्ग तक ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मामले की जांच के लिए पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार देघाट और सल्ट थाने के बॉर्डर के पास स्थित मल्ला महरौली गांव के रहने वाले बच्ची सिंह शाह के घर में रात करीब पौने नौ बजे सिलेंडर में आग लग गई, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया और घर में मौजूद उनका बेटा महेंद्र, बहू अंजलि तथा 8 साल की नातिन घायल हो गई। विस्फोट की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों के फोन करने पर 108 और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि घायलों को करीब ढाई किलोमीटर दूर डोली के सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक लाया गया और वहां से अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से महेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ भाजपा में उठने लगे बगावत के स्वर
Next: नानकमत्ता में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना ने किया नामांकन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.