Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पौने तीन किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पौने तीन किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नानकमत्ता पुलिस ने एसओजी के साथ चेकिंग में एक कार से 2.744 किग्रा चरस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। चरस पिथौरागढ़ के धारचूला से तस्करी कर लाई जा रही थी। नानकमत्ता एसओ उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिस और एसओजी की टीम प्रतापपुर चौकी बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खटीमा की तरफ से आ रही एक कार को रोककर चेक किया तो कार में सवार चार लोग सकपका गए। शक होने पर तलाशी ली तो कार में सवार हिमांशु पांडे पुत्र हरीश चन्द्र पांडे निवासी छतरपुर, पंतनगर के पास से 1.110 किलोग्राम, मिथिलेश भगत पुत्र लड्डू लाल निवासी वार्ड नंबर छह आवास विकास, ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर के पास से 1.120 किलोग्राम, मनोज सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम खुमती थाना बलुवाकोट, पिथौरागढ़ के पास से 0.260 ग्राम, इसी गांव के हरसिंह फर्स्वाण पुत्र मोहन सिंह फर्स्वाण के पास से 0.254 ग्राम चरस बरामद हुई। एसओ ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि हिमांशु और मिथिलेश लंबे समय से तस्करी में लिप्त हैं। पहाड़ों में कई तस्करों से चरस खरीदकर रुद्रपुर में बेचने का काम करते हैं। यह चरस धारचूला से लाई गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का पुराना ऑपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। टीम में एसओजी के निरीक्षक संजय पाठक व एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एएसआई कृपाल सिंह, धनराज, शुभम सैनी, ललित कुमार, पंकज बिनवाल, राजेन्द्र कश्यप, नीरज भोज शामिल रहे। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: ढाबे पर काम करने वाले युवक पर फायर झोका, बाल बाल बची जान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.