Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। बीती पांच जनवरी को घास मंडी क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में हुए पथराव में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पांच जनवरी की देर शाम घास मंडी आदर्श कॉलोनी संदीप गुप्ता, राजू, उसका भाई जौनी और अज्ञात युवकों के बीच मामूली कहासुनी पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। हंगामे के बीच एक बुजुर्ग नेत्रपाल गुप्ता एक दुकान के पास खड़े थे। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। बुजुर्ग के सिर पर एक ईंट का टुकड़ा आकर लग गया। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में घायल के बेटे शिवम गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप गुप्ता, राजू, जौनी और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया। शनिवार देर शाम दोनों पक्ष संदीप गुप्ता, उसके भाई रोहित और राजू, उसके भाई जौनी को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया। बयान दर्ज करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकास की गारंटी सिर्फ भाजपा के पासः कोश्यारी
Next: कंपनी मालिक ने कर्मचारी को बंधक बनाकर तीन लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.