Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रेडिंग के नाम पर काशीपुर के युवक से 28 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रेडिंग के नाम पर काशीपुर के युवक से 28 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 19/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  काशीपुर के एक युवक के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 28 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर बीते शुक्रवार को पंतनगर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी पंकज कुमार सैनी पुत्र दर्शन सिंह सैनी ने पंतनगर साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उनके टेलीग्राम पर सैमी रैगी नाम की आईडी से मैसेज आया था। कथित सैमी ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताया और उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल का लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उनका ट्रेडिंग एकाउंट खुलवाया गया। सैमी ने टैलीग्राम एकाउंट से उनको शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। विश्वास कर उन्होंने अपने तीन बैंक खातों से उनके बताए गए खाते में 7 नवंबर से 6 जनवरी तक 18 ट्रांजेक्शन कर कुल 28 लाख रुपये डाल दिए। इस बीच, केवल एक ही बार उनके खाते में प्रॉफिट के नाम पर 2716 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उन्होंने निवेश की गई रकम को निकालने की बात कही। रकम की निकासी करने के लिए टैक्स के तौर पर उनसे₹ 7,06,880 रुपये की मांग की गई। इसके बाद उनको साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। पंतनगर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों में किया प्रचार
Next: पौड़ी में सड़कों पर लगे क्रैश बैरियरों की होगी जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.