Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करणवीर सिंह बने बिगबॉस 18 के विजेता, ऐन वक्त पर पिछड़े विवियन डीसेना  
  • राष्ट्रीय

करणवीर सिंह बने बिगबॉस 18 के विजेता, ऐन वक्त पर पिछड़े विवियन डीसेना  

AltnewsUttarakhand 20/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)। बिग बॉस 18 का खिताब करणवीर मेहरा के नाम हो गया है। वे इस सीजन के शो के शुरुआत से हिस्सा थे। करणवीर मेहरा के साथ दौड़ में विवियन डीसेना शामिल थे। उनसे पहले रजत दलाल को शो से बाहर जाना पड़ा। बिग बॉस 18 के घर में करणवीर मेहरा अपने अलग तरह के गेम और व्यवहार की वजह से सुर्खियों में रहे। शो के सफर में उनका कई लोगों के साथ खूब झगड़ा भी देखने को मिला है।
बिग बॉस 18 का फिनाले बेहद रोमांचक और यादगार रहा है, क्योंकि दर्शकों को यहां कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिले, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। फिनाले वीक में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले ईशा सिंह को बाहर किया गया, फिर चुम दरांग को एविक्ट किया गया, और बाद अविनाश मिश्रा का भी सफर खत्म हो गया है। इसके बाद विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल टॉप 3 में पहुंचे थे।
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की और उनकी फैमिली से भी ढेर सारे सवाल किए। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा बिग बॉस 18 के फिनाले में आमिर खान, उनके बेटे जुनैद और एक्ट्रेस खुशी कपूर पहुंची। यहां उन्होंने अपनी फिल्म लवयाप्पा का प्रमोशन किया। सलमान खान और आमिर खान ने जमकर मस्ती की।
करणवीर का जन्म 28 दिसंबर,1982 को हुआ। एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है, जिन्होने बिग बोस 18 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2005 में रीमिक्स के शो के साथ अपना करियर शुरू किया। वर्तमान में वह बरत सेनगुप्त के विपरीत, होट स्टूडियो की वेब श्रृंखला युगल ऑफ़ मिस्टेक्स में देखे जाते हैं।
उन्हें सोनी एसएबी टीवी, बिवी और मेन में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी देखा गया था। करण ने अपनी दादी के इस निर्देश पर वीर को उनके नाम पर जोड़ा। वीर करण के दादा का नाम है। उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे रागिनी एमएमएस 2, मेरे पिता की मारुति, ब्लड मनी, बदामशियान और आमेन में भी देखा गया था।
बिग बॉस में करणवीर मेहरा की जर्नी रोलरकोस्टर राइड जैसी रही। घर में आते ही उनकी विवियन डीसेना संग जबरदस्त लड़ाई हुई। दोनों ने अपनी 12 साल की दोस्ती को खत्म कर दिया। बाद में एक्टर ने चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर संग दोस्ती की, जो अंत तक निभाई। चाहे गेम में कितने ही उतार चढ़ाव क्यों नहीं आए, करण दोनों के लिए हमेशा खड़े रहें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रास्ता रोकने पर युवती ने की युवक की पिटाई
Next: उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा से पूरा देश होगा लाभान्वित: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.