Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रमुख अभियंता दफ्तर पर गरजे सिंचाई इंजीनियर
  • देहरादून

प्रमुख अभियंता दफ्तर पर गरजे सिंचाई इंजीनियर

AltnewsUttarakhand 30/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रमोशन और नियुक्ति के बावजूद तैनाती देने में की जा रही देरी से नाराज सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने गुरूवार को यमुना कालोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में पर प्रदर्शन किया। एचओडी सुभाष चंद्र पांडे के जल्द उचित कार्यवाही के आश्वासन के बाद ही दोपहर बाद डिप्लोमा इंजीनियर संघ-सिंचाई के पदाधिकारी और सदस्य धरना स्थल से उठे। संघ ने जल्द कार्यवाही न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। आज सुबह करीब 10 बजे संघ से जुडे इंजीनियर प्रमुख अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल पंवार ने बताया कि जनवरी 2024 को अधिशासी अभियंता के 10 पदों पर और जून 2024 को सहायक अभियंता के 16 पदों पर प्रमोशन किए गए थे। इसी प्रकार से पिछले साल जून में 42 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। उन्हें भी अब तक पोस्टिंग नहीं दी गई। तैनाती करने में बरती जा रही ढिलाई की वजह से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
धरने के दौरान इंजीनियर लगातार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते रहे। सिंचाई कर्मचारी महासंघ और सिंचाई अभियंता संघ-सीधी भर्ती ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। दोपहर एचओडी पांडे धरना स्थल पर आए। उन्होंने कहा कि इस विषय में जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी। इस विषय को विभागीय मंत्री सतपाल महाराज के संज्ञान में भी लाया जा रहा है। संघ की उनके साथ बैठक कराने का प्रयास किया जाएगा। संघ ने एचओडी को सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टपकेश्वर मंदिर में गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शुरू
Next: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.