Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

AltnewsUttarakhand 30/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

प्रत्येक जिले के एक उत्पाद की हाउस ऑफ हिमालया के तहत होगी ब्रांडिंग

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक-एक स्थानीय उत्पाद को हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग के लिए संस्तुति कर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहकारिता विभाग को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के लिए सहकारिता के माध्यम से  वाइब्रेट विलेज, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से उत्पादों की खरीद के सम्बन्ध में कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत बेचे जाने वाले उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए हैं।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता के दौरान विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर अनुमोदन देते हुए राज्य के इस अंब्रेला  ब्राण्ड की प्रभावी मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।  सीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत राज्य में बनने वाले पिरूल के उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की जनजातियां क्षेत्रों में जनजातियों द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हाउस ऑफ़ हिमालया से अभी तक 3000 महिलाएं जुड़ी हैं जिनके उत्पादों की सीधी खरीद इस अम्ब्रेला ब्राण्ड द्वारा किया जाता है।  मुख्य सचिव ने इन महिलाओं के हाउस ऑफ़ हिमालया से जुड़ने के बाद उनकी आय में वृद्धि का आकंलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल सहित हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल के सदस्य व ग्राम्य विकास, वित्त, सहकारिता, पर्यटन एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रमुख अभियंता दफ्तर पर गरजे सिंचाई इंजीनियर
Next: स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाक्टर तैयार कर रहा एम्स ऋषिकेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.