Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मां के शव के साथ नौ दिनों तक घर में बंद रहीं बेटियां
  • राष्ट्रीय

मां के शव के साथ नौ दिनों तक घर में बंद रहीं बेटियां

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

दिल का दौरा पडऩे से हुई मौत

हैदराबाद (आरएनएस)। सिकंदराबाद के वारासीगुडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपनी मां की मौत से सदमे में दो बहनें कथित तौर पर नौ दिनों तक उसके क्षत-विक्षत शव के साथ घर में बंद रहीं. यह घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी. पुलिस के मुताबिक, बहनों को अपनी मां से बहुत लगाव था और वे उससे अलग नहीं होना चाहती थीं. परिवार की गरीबी भी एक कारण हो सकता है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अचानक हुई अपनी मां की मृत्यु से स्तब्ध बहनों ने किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी.
मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है. वह अपनी दो बेटियों के साथ वारासीगुडा के रोड नंबर 3 में स्थित एक किराए के मकान में रहती थी. महिला की कुछ दिन पहले घर पर ही दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियों ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. रिपोर्टों से पता चलता है कि दाह संस्कार के खर्चों को वहन करने में असमर्थता के कारण, बहनों ने अपनी मां के शव के साथ नौ दिनों तक घर में रहने का फैसला किया.
ललिता अपने पति से अलग रहती थी और अपनी मां के साथ वापस आ गई थी. अपनी मां की मृत्यु के बाद, ललिता कथित तौर पर अकेला महसूस कर रही थी और बीमार हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ललिता की मृत्यु जनवरी में हुई थी. अपनी मां की मौत से दुखी होकर दोनों बेटियां आत्महत्या करने की भी कोशिश की और खाना-पीना छोड़ दिया.
नौ दिनों तक बिना भोजन के रहने के बाद, उनके घर से आने वाली दुर्गंध से पड़ोसियों को चिंता हुई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ललिता के शव को बाहर निकालकर गांधी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस इंस्पेक्टर ने फिर लड़कियों को खाना खिलाया और उसके बाद ललिता के परिवार को उनकी मौत के बारे में सूचित किया. उसके बाद ललिता का अंतिम संस्कार किया गया.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2025: शिक्षा में एआई का उपयोग बढ़ाने के लिए एक्सीलेंस सेंटर की होगी स्थापना
Next: बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.