Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 6.55 लाख के गांजे के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

6.55 लाख के गांजे के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बीते एक महीने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को भतरौजखान थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौड़ी घट्टी के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिट्ठू बैग में रखा 26.205 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 6,55,125 रुपये आंकी गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हनीफ मलिक (23) निवासी ग्राम पैगा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर और लईक मलिक (32) निवासी करतारपुर कॉलोनी, वार्ड-1, गदरपुर, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजा मासी से लेकर आए थे और इसे रामनगर ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यहाँ पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भौनखाल उप-निरीक्षक मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल प्रीतम सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अशासकीय कालेजों से छात्र निधियां खर्च करने का अधिकार छीना
Next: नगर निगम के 47 वार्डों में कूड़ा उठान का काम फिर ठप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.