Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेत में छिपे घायल गुलदार का रेस्क्यू कर उपचार कराया
  • ऊधम सिंह नगर

खेत में छिपे घायल गुलदार का रेस्क्यू कर उपचार कराया

AltnewsUttarakhand 09/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  वन विभाग की टीम ने ग्राम शहदौरा में गन्ने के खेत में छिपे घायल गुलदार का रेस्क्यू किया। उसका उपचार किया जा रहा है। शनिवार शाम वन विभाग की टीम को बाराकोली रेंज के ग्राम शहदौरा में गन्ने के खेत में घायल गुलदार के होने की सूचना मिली। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के एसडीओ संतोष पंत के निर्देश पर टीम ने गन्ने के खेत के चारों तरफ घेराबंदी कर दी। साढ़े तीन घंटे के प्रयास के बाद टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसका उपचार शुरू किया। टीम के साथ आए पशु चिकित्सक ने गुलदार की जांच की। घायल गुलदार का उपचार किया जा रहा है। रविवार को विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अकेले जंगल की तरफ न जाने की अपील की। टीम भी जंगल में लगातार गश्त कर रही है। एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि घायल चार वर्षीय नर गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद उसका उपचार किया जा रहा है। उसके घायल होने के कारणों की जानकारी ली जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूसीसी से लिव इन रिलेशनशिप का प्रावधान हटाने की मांग
Next: महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.