Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3.71 लाख के गांजे के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

3.71 लाख के गांजे के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिले के देघाट थाने की पुलिस ने 14.85 किलोग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर डोटियाल से गांजा खरीदकर काशीपुर ले जा रहे थे। रविवार को देघाट पुलिस ने केदार पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान स्याल्दे की तरफ से दो बाइक सवार आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगे इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़कर तलाशी ली और उनके पास से 14.85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट धारा 8/20/60 के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी और बाइक को सीज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अतीक निवासी काशीपुर और हरीश निवासी ग्राम उडलीखान चौखुटिया बताया। अतीक इससे पहले सऊदी अरब में काम करता था, पैसे की जरूरत पड़ी तो गांजा तस्करी करने लगा, अभियुक्तगणों ने बताया कि वह गांजा डोटियाल इलाके से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। बरामद गांजे की कीमत 3.71 लाख रुपये बताई गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डेय, कांस्टेबल नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीदरलैंड के साथ मिल कर काम करेगा उत्तराखंड
Next: उत्तराखंड में पेपरलेस होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.