Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी चौक के पास ओवरस्पीड से हुआ हादसा
  • देहरादून

ओएनजीसी चौक के पास ओवरस्पीड से हुआ हादसा

AltnewsUttarakhand 12/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ओएनजीसी चौक के पास मंगलवार रात हुए कार हादसे की वजह ओवरस्पीड सामने आ रही है। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरटीओ ने गढ़ी कैंट चौक से बल्लुपुर चौक तक सड़क पर वाहनों की स्पीड नियंत्रित रहे, इसके लिए रंबल स्ट्रिप लगाने और डिवाइडर को राजपुर रोड की तरह दो फीट ऊंचा बनाने की जरूरत बताई है। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार गढ़ी कैंट की तरफ से आ रही थी। ओएनजीसी चौक से 300 मीटर पहले फायर स्टेशन के सामने हादसा हुआ है। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण कार डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ चले गई थी। स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई, उन्होंने ड्राइवर से बात की थी तो ड्राइवर ने बताया कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया था, जिससे कारण अनियंत्रित हो गई। आरटीओ ने बताया कि इस सड़क पर डिवाइडर बहुत छोटे हैं, यदि डिवाइडर मजबूत और ऊंचे होते तो कार दूसरी तरफ जाकर बाइक को टक्कर नहीं मारती। बताया कि यहां हादसों को रोकने के लिए ऊंचे डिवाइडर बनाने के साथ ही रंबल स्ट्रिप लगाने की जरूरत है। रंबल स्ट्रिप से स्पीड काफी हद तक नियंत्रित हो जाती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में बकायेदारों को व्हाट्सएप से नोटिस भेजने की प्रक्रिया लॉन्च, ब्लू टिक वाले नंबर पर ही करें भुगतान
Next: डोईवाला में भाजपा का कार्यालय खोलने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.