Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत
  • देहरादून

ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत

AltnewsUttarakhand 13/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

डंपर का चालक मौके से फरार

विकासनगर(आरएनएस)।  शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहे के पास एक बड़े ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता ट्रक चालक ट्रक के अंदर जिंदा जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ विकासनगर भाष्कर शाह और कोतवाल राजेश शाह मय फोर्स फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आपस में आमने-सामने भिडंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी कुल्हाल को मय फोर्स मौके पर भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ विकासनगर भाष्कर शाह के साथ वह खुद मय फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों वाहनों को चेक किया गया। हिमाचल नंबर के ट्रक में चालक वाहन के अंदर ही फंसा हुआ था। ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरे वाहन हरियाणा नंबर के डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाकर चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किताब कौथिग को रद्द करने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी
Next: गूगल की गलती से झंडा बाजार में लग रहा जाम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.