Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरी का आरोपी नगदी व जेवरात के साथ गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

चोरी का आरोपी नगदी व जेवरात के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 25/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सितारगंज के बिजली कॉलोनी वार्ड 10 में सात फरवरी की रात में ईश्वरी दत्त बुधानी के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। सोमवार को चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख की नगदी व लाखों के जेवरात बरामद किये हैं। चोरी में प्रयुक्त की गयी कार भी बरामद कर ली गयी है। चोरी में शामिल दूसरा मुख्य आरोपी फरार है। दोनों आरोपी मिलकर पूर्व में भी मिलकर कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। चोरी में प्रयुक्त की गयी कार भी बरामद कर ली गयी है।
लाखों की नगदी व जेवरात चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गयी। पुलिस ने करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन के बाद चोरी में प्रयुक्त कार के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। सोमवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर नकटपुरा चौराहा सरकड़ा से एक आरोपी अंकित मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र राकेश निवासी भोजपुर, शाहपुर खितौआ, कटरा जिला शाहजहापुर यूपी को स्विफ्ट डिजायर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के वाहन के डैश बोर्ड में रखे हैण्ड बैग से चोरी का माल सोने के गहने व नकदी तथा चादी के जेवरात व चार लाख की नगदी बरामद की। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि चार लाख की नगदी, दो मंगल सूत्र, दो चैन, एक अंगूठी, एक सिक्का बरामद किया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। चोरी में शामिल अंकित का साथी शुभम उर्फ आदित्य फरार है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का नगद ईनाम व एसओजी के कास्टेबल पंकज बिनवाल को 1500 रुपये का नगद ईनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई कैलाश देव, एसआई दीपक कौशिक, एसआई सुरेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, एसआई इन्दर सिंह ढैला, एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट, एएसआई राकेश रौकली, एएसआई सुरेन्द्र सिंह दानू, किरन कुमार मेहता, चन्द्र प्रकाश, अशोक बोरा, अमित जोशी, एसओजी के महेश बिनवाल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तकनीकी विवि पर अनियमितता के आरोप में छात्रों का हंगामा
Next: बाजपुर के मुडिया में लगे लोनिवि के लाल निशान से हड़कंप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.