Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर के मुडिया में लगे लोनिवि के लाल निशान से हड़कंप
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के मुडिया में लगे लोनिवि के लाल निशान से हड़कंप

AltnewsUttarakhand 25/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  लोनिवि द्वारा मुडिया पिस्तौर में लगाये गये लाल निशान के बाद मचे हड़कंप के बीच मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते एसडीएम कोर्ट पहंुचे। उन्होंने एसडीएम अमृता शर्मा के माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने मुडिया पिस्तौर में अतिक्रमण के नाम पर कोई भी तोड़फोड़ न करने और बाईपास के लिये एक अलग रास्ता बनाये जाने की मांग की। बता दें कि बीते दिन लोनिवि विभाग ने मुडिया पिस्तौर तिराहे से लेकर सेंट मेरी स्कूल तक अवैध अतिक्रमण को चिंहित किया था और सड़क से दोनों और 20-20 फीट तक लाल निशान लगा दिये थे। इन निशान के बाद हड़कंप मच गया था। इसी को लेकर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते एसडीएम अमृता शर्मा से मिले थे और सीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि मुडिया पिस्तौर मार्ग पर घरेलू मकान व दुकान स्थित हैं। ऐसे में लोनिवि की इस कार्रवाई से लोगों के मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त होंगी और लोगों को काफी नुकसान होगा। कहा कि वर्ष 1958 के नक्शे में ये मार्ग बाइपास के लिये भी दर्शाया नहीं गया है। वर्तमान स्थिति में इस मार्ग की लगभग चौड़ाई 30 फिट है। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा 40 फिट मार्ग की चौड़ाई को दर्शाते हुए निशान लगाए गए हैं। गित्ते ने कहा कि अगर बाईपास का निर्माण करना है तो नगर पालिका क्षेत्र के बाहर से निर्माण कराया जाना चाहिये। मौके पर कमर अली, मुन्ने खान, हामिद खान, अब्दुल नवी, निसार अहमद, इमरान, वाजिद अली, विवेक पांडे मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चोरी का आरोपी नगदी व जेवरात के साथ गिरफ्तार
Next: विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.