Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्री अन्न उन्नत उत्पादन तकनीकी पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

श्री अन्न उन्नत उत्पादन तकनीकी पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में 27 से 28 फरवरी 2025 तक ‘श्री अन्न उन्नत उत्पादन तकनीकी’ विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्री-सीरियल) योजना के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय, कृषि विभाग, मथुरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रायोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से 4 महिला कृषकों सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को श्री अन्न/मिलेट्स से जुड़ी नवीनतम तकनीकों जैसे – उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सस्य विधियों, मूल्यवर्धन और कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारे में व्याख्यान और भ्रमण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही संस्थान द्वारा विकसित मंडुवा (रागी) और चौलाई (रामदाना) की उन्नत प्रजातियों के बीज भी वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. महेंद्र सिंह भिंडा द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशा तस्करी में फरार दस-दस हजार के इनामी लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार
Next: प्रीतम भरतवाण के गीत और जागरों पर झूमे श्रोता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.