Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सर्विस रोड की मांग को किसानों ने निर्माणाधीन हाईवे का काम रुकवाया
  • ऊधम सिंह नगर

सर्विस रोड की मांग को किसानों ने निर्माणाधीन हाईवे का काम रुकवाया

AltnewsUttarakhand 01/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। किसानों ने सर्विस रोड की मांग को लेकर शनिवार को ग्राम मलपुरी के पास सितारगंज-पीलीभीत हाईवे का निर्माणाधीन काम रुकवा दिया। मलपुरी व आसपास के गांवों के किसानों ने एनएचएआई और प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से किसान आंदोलनरत हैं। भाकियू टिकैत ने सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट के यूपी-उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मलपुरी के पास निर्माणाधीन हाईवे का काम रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि ग्रामीण एनएच 30 अंडरपास और फ्लाईओवर चैनज नंबर के विरोध में हैं। कहा कि अंडरपास, फ्लाईओवर की मलपुरी सितारगंज में किसी भी तरह की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके कारण किसानों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन में जाने का रास्ता नहीं बच रहा है। सड़क की ऊंचाई 25 फीट है। किसान अपना ट्रैक्टर नहीं उतार पाएगा। किसानों ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने सर्विस रोड नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने खेतों में आवागमन के लिए सर्विस रोड पक्का देने की मांग की। यहां करमजीत सिंह, शक्ति राणा, दीप सिंह राणा, सरजू सिंह यादव, गुरवीर सिंह, गुरसेवक औलख, हरप्रीत सिंह, सुजल यादव, नकुल भट्ट, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया माणा पास स्थित घटना स्थल का हवाई निरीक्षण
Next: पार्षदों के प्रयास से नेशनल हाईवे पर सुधार कार्य शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.