Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • महाशिवरात्रि मेले में स्वरोजगार को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र
  • ऊधम सिंह नगर

महाशिवरात्रि मेले में स्वरोजगार को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गदरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदन नगर (रामबाग) में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित “उड़ान क्लस्टर संगठन” द्वारा तैयार मसाले, नारी शक्ति ग्रोथ सेंटर के रजाई, कुशन, बैग तथा धन निरंकारी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा बनाए गए अचार एवं पापड़ जैसे उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। मेले का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज़, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शखावत शाह, अब्दुल कादिर, राधा रानी और निक्की द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को मेले में विशेष पहचान मिल रही है। मेले में आए लोगों ने इन हस्तनिर्मित उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की और इनकी खरीदारी कर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पहल की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। मेले में आए स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रहे हैं और इस आयोजन को सराहनीय पहल बता रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंदिर में पुजारी से मारपीट के मामले में युवक पर केस दर्ज
Next: सरयू पुल में मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.