Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शादी समारोह से किशोरी को उठा ले गया युवक
  • हरिद्वार

शादी समारोह से किशोरी को उठा ले गया युवक

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  ग्राम भक्तों वाली में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में आई 16 वर्षीय किशोरी को कार सवार कुछ युवक उठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार रात की है। नाबालिग के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन ग्राम भक्तों वाली में एक विवाह में अपनी बुआ के यहां आई थी। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अमन कुमार निवासी ग्राम फेरूपुर हरिद्वार अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और उसकी बहन को उठाकर ले गया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त के खिलाफ इसी नाबालिग को लेकर पूर्व में भी थाने में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज है। इस समय अमन जमानत पर बाहर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उधारी वापस मांगने पर युवक व उसकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला
Next: युवक की हत्या के मामले में तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.