Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • थराली नगर की सुरक्षा को लेकर पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग के कार्य हुए शुरु
  • चमोली

थराली नगर की सुरक्षा को लेकर पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग के कार्य हुए शुरु

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

1280 मीटर नदी तट पर रिवर ड्रेजिंग कर पिंडर नदी को किया जा रहा चैनलाइज

चमोली(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिला प्रशासन की ओर से थराली नगर की सुरक्षा को देखते हुए पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज करने का कार्य शुरु कर दिया है। यहां थराली नगर के प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने भी दिशा की बैठक के दौरान जिला प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 2024 में बरसात के दौरान थराली क्षेत्र में बादल फटने से पिंडर नदी में भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे नदी का जल स्तर बढ़ने से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, मुख्य बाजार औश्र रामलीला ग्राउंड को नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ था। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से थराली में रिवर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज करने का कार्य शुरु कर दिया है। यहां प्रशासन की ओर से 1280 मीटर नदी तट पर रिवर ड्रेजिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे अब नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी थराली नगर को कोई भी नुकसान नहीं होगा।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मानसून से पूर्व बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में रीवर ड्रेजिंग करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में जनपद के थराली में रीवर ड्रेजिंग का कार्य शुरु कर दिया गया है। यहां तेजी से नदी तटों से मलबे को हटाया जा रहा है। जिसका नियमानुसार विक्रय करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
Next: 70 हजार की अवैध चरस के साथ दो पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.