Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, इस रूट पर जल्द शुरू होगी ट्रेन
  • राष्ट्रीय

गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, इस रूट पर जल्द शुरू होगी ट्रेन

AltnewsUttarakhand 15/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली।  गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कटरा से श्रीनगर तक की नई रेल लाइन में शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे कटरा से श्रीनगर तक ही ट्रेन चलाएगा। इसके बाद जम्मू और दिल्ली से भी सीधी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच रेलवे मंत्रालय ने इस रूट पर पहली ट्रेन वंदे भारत चलाने की तैयारी की है, जो कटरा से श्रीनगर तक जाएगी।
रेलवे मंत्रालय अनुसार, कटरा से संगलदान के बीच रेल लाइन पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। इसी सेक्शन पर टी-33 टनल बनाई गई है। यह टनल बेहद ही चुनौतीपूर्ण थी। इसके चलते इसके निर्माण में बहुत वक्त लगा। इस टनल पर भी ट्रायल किया जा चुका है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) जांच भी हो चुकी है। इसलिए इसमें ट्रेन चलाने में किसी तरह की बाधा नहीं है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार संभावना है कि मार्च अंत में इसका रेल लाइन का उद्घाटन कर दिया जाएगा और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे  माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ट्रेन से श्रीनगर तक जा सकेंगे।
रेलवे ने कश्मीर को पूरे देश से रेल मार्ग से जोड़ने के लिए 272 किमी. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन (यूएसबीआरएल) का निर्माण किया है. यूएसबीआरएल परियोजना के महत्व को देखते हुए 2002 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित की गई थी। जो आजादी के बाद भारतीय रेलवे द्वारा किया गया सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। कटरा और संगलदान के बीच रेलवे लाइन का काम लगभग पूरा हो गया है। अभी कन्याकुमारी से कटरा तक और कश्मीर घाटी में बारामुला से संगलदान तक ट्रेनें दौड़ती हैं। कटरा से संगलदान के बीच ट्रेन चलने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। इस तरह देश के किसी भी ट्रेन के माध्यम से कश्मीर पहुंचा जा सकेगा।

ऐसी होगी ट्रेन,इतना होगा किराया
कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली कश्मीर स्पेशल वंदे भारत ट्रेन देश के अन्य हिस्सों में चल रही वंदे भारत ट्रेनों से बिल्कुल अलग होगी। इस स्पेशल ट्रेन को मौसम और जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह विशेष ट्रेन -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेगी। इस पूरी ट्रेन के सभी कोच चेयर कार के हैं, जिन्हें सामान्य चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार में बांटा गया है। इस ट्रेन का किराया क्या होगा। इसे लेकर रेलवे ने कोई घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि, इस रूट पर एसी चेयर कार के लिए किराया 1500 रुपये से 1700 रुपये के बीच हो सकता है। जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यात्रियों को 2400 रुपये से 2600 रुपये के बीच भुगतान करना पड़ सकता है। 17 फरवरी को ट्रेन का उद्घाटन होते ही किराए का ऐलान और सीटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। या इससे कुछ दिन पहले ही बुकिंग भी शुरू होने की संभावना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सहसपुर पंचायत का कूड़ा आसन नदी को कर रहा प्रदूषित
Next: दुकान तोड़ने पर रोकने से मारपीट, फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.